Rajasthan Politics: पायलट को राजेंद्र राठौड़ ने याद दिलाई पुरानी बात, बोले- कहां गई पैरों के छालों की कसम

Rajasthan Politics: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) ने प्रदेश पर चल रहे बिजली संकट को लेकर गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर हमला बोला है. अजमेर जिले के बघेरा में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में जाते समय टोंक जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा की ओर से रखे गये स्वागत कार्यक्रम में राठौड़ ने […]

ADVERTISEMENT

Rajasthan Politics: पायलट को राजेंद्र राठौड़ ने याद दिलाई पुरानी बात, बोले- कहां गई पैरों के छालों की कसम
Rajasthan Politics: पायलट को राजेंद्र राठौड़ ने याद दिलाई पुरानी बात, बोले- कहां गई पैरों के छालों की कसम
Google CTA

Rajasthan Politics: नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ (Rajendra Singh Rathore) ने प्रदेश पर चल रहे बिजली संकट को लेकर गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर हमला बोला है. अजमेर जिले के बघेरा में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में जाते समय टोंक जिला मुख्यालय पर जिला भाजपा की ओर से रखे गये स्वागत कार्यक्रम में राठौड़ ने गहलोत सरकार पर तीखा हमला बोला. राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना फोटो छपवाकर कार्ड बांटने के नाम पर 100 यूनिट बिजली फ्री दिये जाने का दावा करते हैं लेकिन पिछले रास्ते से वे विद्युत उपभोक्ताओं की जेब भी काट लेते हैं. इस दौरान राठौड़ ने सचिन पायलट पर भी हमला बोला.

राठौड़ नें कहा कि बिजली कटौती से प्रदेश की ग्रामीण व शहरी जनता परेशान हैं. ऐसे में सरकार महंगी दरों पर बिजली खरीद बड़े संस्थागत घोटाले की तैयारी कर रही है. राठौड़ ने सरकार पर अन्नपूर्णा फूड पैकेट बांटे जाने के नाम पर एक फर्म को ठेका देने में बड़े भ्रष्टाचार किये जाने का भी आरोप लगाया. राठौड़ ने महिलाओं को बांटे जा रहे स्मार्टफोन की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि सरकार एक बड़ी नाम वाली कंपनी के आऊटडेटेड मॉडल को महिलाओं को सौंप बड़ा घोटाला कर रही है.

कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

राठौड़ ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहा अपराधी निरंकुश हो गये हैं. राठौड़ ने कहा कि भाजपा प्रदेश में चार यात्राओं के जरिये प्रदेश में से कांग्रेस सरकार को ऊखाड़ फेकेंगे. राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार रिपीट होने नहीं बल्कि डिलीट होने जा रही है.

पायलट के अपमान पर भी बोले राठौड़

नेता प्रतिपक्ष ने सचिन पायलट के साथ हुई अपमान की राजनीति का ज़िक्र करते हुए कहा कि मिनी मुख्यमंत्री के नाम पर जमकर लूट हुई है. ऐसे में टोंक की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा विजयी परचम फहराने जा रही है. राठौड़ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. राठौड़ ने पीएम के दौरों को लेकर मुख्यमंत्री गहलोत द्वारा की जा रही बयानबाज़ी को सिर्फ आरोपों की राजनीति करने का आरोप लगाया व कहा कि ईआरसीपी पर उनका रवैया सभी ने देखा है, वे हल निकाले जाने की जगह सिर्फ बयानबाज़ी की करते रहे हैं.

पायलट को याद दिलाई पैरों के छालों की कसम 

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट द्वारा हाल ही में टोंक के दौरान प्रदेश के भाजपा नेताओं के नींद में रहने को लेकर दिये गये बयान पर भी राठौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि वे पहले अपनी उस क़सम के बारे में बतायें जो उन्होंने अपने पैरों के छालों के नाम पर ली थी. राठौड़ ने पायलट से सवाल किया कि क्या उनकी लड़ाई सिर्फ कुर्सी के लिये ही थी. जो कांग्रेस वर्किंग कमेटी में मिली सदस्य की कुर्सी के बाद ख़त्म हो गयी है. राठौड़ ने कहा कि पायलट कम से कम एक बार तो गहलोत सरकार के कामों की तारीफ कर देते लेकिन वे यह भी नहीं कर पा रहे हैं.

अगर आज चुनाव हुए तो राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा होगा साफ! देखें लेटेस्ट सर्वे