राजस्थान की राजनीति में सुलह की तस्वीरें, जब गहलोत ने गुढ़ा को देखते ही कहा- 'ओ लाल डायरी', पायलट का फिर दिखा जलवा

धर्मेंद्र राठौड़ के पारिवारिक कार्यक्रम में अशोक गहलोत और राजेंद्र गुढ़ा की मुलाकात ने 'लाल डायरी' के विवाद को फिर हवा दे दी है. वहीं, सचिन पायलट और गोविंद सिंह डोटासरा की बढ़ती सक्रियता राजस्थान कांग्रेस में नए समीकरणों की ओर इशारा कर रही है.

ADVERTISEMENT

राजस्थान
राजस्थान
google news

Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में इन दिनों शादियों और सगाई समारोहों का सीजन केवल व्यक्तिगत आयोजन नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन और पुराने गिले-शिकवे मिटाने का जरिया बन गया है. हाल ही में धर्मेंद्र राठौड़ के बेटे की सगाई और मुकेश भाकर की शादी के दौरान जो तस्वीरें सामने आईं, उन्होंने प्रदेश के सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है.सबसे ज्यादा चर्चा अशोक गहलोत और राजेंद्र गुढ़ा की मुलाकात की हो रही है.