राजस्थान की राजनीति में बड़ी हलचल: क्या गहलोत 'निपटाएंगे' डोटासरा का पत्ता? पायलट और भाटी को लेकर भी सियासी पारा गरम

राजस्थान कांग्रेस में अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है, वहीं रविंद्र भाटी की सुरक्षा हटने और हनुमान बेनीवाल के यूपीए में शामिल होने से प्रदेश का सियासी गणित पूरी तरह उलझ गया है.

ADVERTISEMENT

डोटासरा
डोटासरा
google news

राजस्थान की राजनीति में इन दिनों बिसात बिछी हुई है और चालें ऐसी चली जा रही हैं कि कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक के समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं. ताज़ा रिपोर्टों के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की घेराबंदी शुरू कर दी है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि डोटासरा की जगह नए अध्यक्ष की तलाश तेज़ हो गई है और गहलोत के 'दूत' दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने लगे हैं.