live blog active
लाइव

Rajasthan Pradhan Election LIVE: राजस्थान के 37 जिलों में 419 प्रधानों के लिए आज वोटिंग, जानें पल-पल के अपडेट

LIVE Rajasthan Pradhan Chunav 2026 : राजस्थान के 37 जिलों की 419 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुनने के लिए चुनावी प्रक्रिया होगी. कांग्रेस ने 275 पंचायत समितियों में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है, जबकि बीजेपी को 63 सीटें मिली हैं. कई जगह बहुमत का गणित अस्पष्ट है और निर्दलीय व छोटे दल निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. जानिए वोटिंग, नामांकन, नतीजों और सियासी हलचल के पल-पल के अपडेट.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Pradhan Chunav 2026
Rajasthan Pradhan Election LIVE 2026
Google CTA

राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद आज प्रदेश की सभी 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. मतगणना के आंकड़ों ने सियासी तस्वीर काफी हद तक साफ कर दी है, लेकिन कई जगहों पर जोड़-तोड़ और क्रॉस वोटिंग की आशंका ने प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख चुनाव की तरह 11 से 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी और शाम 3 से 5 बजे तक परिणाम जारी कर दिए जाएंगे.

कुल 419 पंचायत समितियों में कांग्रेस ने 275 पर जीत दर्ज कर बड़ी बढ़त बनाई है, जबकि बीजेपी को 63 पंचायत समितियों में सफलता मिली है. दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी के मुकाबले आरएलपी, बाप और माकपा जैसे छोटे दलों ने कुल 64 पंचायत समितियों पर कब्जा जमाया है. वहीं, 17 पंचायत समितियों में किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, जहां निर्दलीयों और छोटे दलों की भूमिका निर्णायक रहने वाली है. सदस्य स्तर की बात करें तो कुल 7,543 सीटों में से कांग्रेस ने 3,758 और बीजेपी ने 2,213 सीटें जीती हैं. इसके अलावा आरएलपी को 497, बीएपी को 278, निर्दलीयों को 662, बीएसपी को 60 और सीपीएम को 50 सीटें मिली हैं. 

प्रदेश की सभी 419 पंचायत समितियों में प्रधान चुनाव, संभावित जोड़-तोड़ और हर ताजा अपडेट के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें...

  • 09:16 AM • 27 Nov 2026

    सीकर की 16 पंचायत समितियों में आज प्रधान चुनाव, दो सीटों पर निर्दलीयों की भूमिका अहम

    सीकर जिले की सभी 16 पंचायत समितियों में आज प्रधान पद के लिए मतदान होगा. इनमें नीमकाथाना, पाटन, अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर, खंडेला, दांतारामगढ़, खाचरियावास, पलसाना, पिपराली, धोद, धोद ग्रामीण, लक्ष्मणगढ़, बलारां, नेछवा, फतेहपुर और रामगढ़ शेखावाटी शामिल हैं.

    सियासी समीकरणों की बात करें तो जिले की 16 में से 14 पंचायत समितियों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत हासिल है. वहीं, धोद और फतेहपुर पंचायत समिति में निर्दलीय उम्मीदवारों की भूमिका निर्णायक रहेगी, जो प्रधान की कुर्सी का फैसला करेंगे.

  • 09:12 AM • 27 Nov 2026

    प्रधान के चुनाव के लिए क्या है पूरा शेड्यूल?

    पंचायत समिति के प्रधान के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे बैठक होगी. फिर 11 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू, 11:30 बजे नामांकन की समीक्षा होगी. वहीं दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय है, जिसके बाद 3 से 5 बजे तक मतदान होगा और फिर तुरंत बाद वोटों की गिनती के साथ नतीजे आने शुरू हो जाएंगे.

  • 09:07 AM • 27 Nov 2026

    पंचायत समिति में किस पार्टी के पास कितने वार्ड सदस्य?

    राजस्थान में पंचायत समिति में कुल 7543 वार्ड है, जिसमें कांग्रेस ने 3,758 और बीजेपी ने 2,213 सीटें जीती हैं. इसके अलावा आरएलपी को 497, बीएपी को 278, निर्दलीयों को 662, बीएसपी को 60 और सीपीएम को 50 सीटें मिली हैं. 

  • 08:56 AM • 27 Nov 2026

    आज पंचायत समिति प्रधान के आएंगे नतीजे, जानिए 419 सीटों का समीकरण

    राजस्थान पंचायत समिति के नतीजे आने के बाद आज यानी 27 नवंबर को प्रधान पद के लिए चुनाव होंगे और साथ ही शाम तक नतीजे भी आएंगे. पंचायत समिति की 419 सीटों में से आधी से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया हुआ है. कांग्रेस के 275 सीटें है तो वहीं भाजपा के पास कुल 63 सीटें ही है. इसके अलावा आरएलपी, बीएपी और माकपा जैसे दलों ने 64 पंचायत समिति पर जीत दर्ज की है. इसके अलावा 17 सीटों पर अभी भी किसी के पास बहुमत नहीं है.