Rajasthan Road Accident: फलोदी में भीषण सड़क हादसा! भारतमाला एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराया ट्रैवलर,15 की मौत
Rajasthan Phalodi road accident: राजस्थान के फलोदी में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा था कि कोलायत मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैवलर ट्रक से टकरा गया. ये टक्कर इतनी भयानक थी कि इसमें 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे पर पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा ने शोक जताया और मुआवजे का ऐलान किया.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Phalodi road accident
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के फलोदी जिले के मतोड़ा थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसे में 15 लोगों की जान चली गई. ये भीषण दुर्घटना भारतमाला एक्सप्रेसवे पर हुई. बताया जा रहा कि जोधपुर के सूरसागर इलाके के रहने वाले कुल 18 लोग एक टेंपो ट्रैवलर से बीकानेर के कोलायत मंदिर में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे. इस बीच लेकिन हनुमान सागर चौराहे के पास तेज गति से आ रहा यह टेंपो ट्रैवलर अचानक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसा. ये टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसमें 15 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे पर पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा ने शोक जताया और मुआवजे की घोषण की है.