'अचानक शरीर अकड़ा...बॉडी कांपने लगी', राजस्थान में 'रहस्यमयी' बीमारी का तांडव, 5 दिन में 5 मासूमों की जान गई! प्रशासन ने क्या बताया

Salumbar child deaths: राजस्थान के सलूंबर जिले के लालपुरा और घाटा गांवों में एक अज्ञात बीमारी से 5 बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों को बुखार और उल्टी के बाद दौरे पड़ने की शिकायत हो रही है. प्रशासन ने 500 से अधिक परिवारों की स्क्रीनिंग की है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

ADVERTISEMENT

rajasthan
rajasthan
google news

Salumbar child deaths: राजस्थान के सलूंबर जिले में एक अज्ञात बीमारी ने छोटे-छोटे बच्चों की जान ले ली है. मात्र पांच दिनों में लसाड़िया उपखंड के लालपुरा और घाटा गांव में 2 से 4 साल की उम्र के पांच बच्चों की मौत हो गई. इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं. सभी बच्चों में तेज बुखार, उल्टी और शरीर में अकड़न जैसे लक्षण दिखे गए हैं. जिसके बाद 24 घंटे के अंदर बच्चों की हालत बिगड़ गई.