सवाईमाधोपुर के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाला मामला, 500 रुपये गुम हुए तो टीचर ने छात्राओं के कपड़े उतरवाकर ली तलाशी
राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक सरकारी स्कूल से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक शिक्षिका के ₹500 चोरी होने पर कक्षा 9 और 11 की छात्राओं के कपड़े उतरवाकर तलाशी ली गई. इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर दी, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी टीचर को सस्पेंड कर दिया है.
ADVERTISEMENT

rajasthan
राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले से सरकारी स्कूल की एक बेहद गंभीर और शर्मनाक घटना सामने आई है. जिले के बामनवास क्षेत्र के लिवाली गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 500 रुपये गुम होने के बाद छात्राओं की कथित तौर पर कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने का मामला सामने आया है. घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया. अभिभावकों और ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. मामले में शिक्षा विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक टीचर को निलंबित कर दिया है, जबकि दूसरी को कार्यमुक्त कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
