Rajasthan SI Exam 2026: एसआई भर्ती परीक्षा पर नहीं लगेगी रोक, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला; जानें कब होगा एग्जाम

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2026 पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है. जस्टिस दीपांकर दत्ता की बेंच के आदेश के बाद अब यह परीक्षा अपने पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार 5 और 6 अप्रैल को ही आयोजित होगी.

ADVERTISEMENT

सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट
google news

राजस्थान सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए देश की सबसे बड़ी अदालत, सुप्रीम कोर्ट से एक बेहद महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है. लंबे समय से चल रहे सस्पेंस और कानूनी अड़चनों के बीच कोर्ट ने साफ कर दिया है कि परीक्षा अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.