Rajasthan SI Paper leak: रद्द हो सकती है 2021 की भर्ती, मेहनत से नौकरी पा चुके युवाओं लिए बड़ा झटका!
एसआई परीक्षा 2021 की जांच में पेपर लीक का खुलासा हुआ और अलग-अलग पुलिस स्टेशन से 38 ट्रेनी SI को गिरफ्तार किया गया. ये वे SI थे जिनपर आरोप हैं कि इन्हें परीक्षा से पहले ही पेपर मिल गए थे.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: न्यूज तक. (क्रिएटिव: अर्पिता यादव)
▌
न्यूज़ हाइलाइट्स
एसओजी ने RPSC के दो पूर्व सदस्यों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछा की.
सूत्रों की मानें तो एसओजी ने पेपर लीक की विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को दी है.
एसओजी ने कथित रूप से SI Recruitment Exam 2021 को रद्द करने की सिफारिश की है.
राजस्थान (rajasthan news) में साल 2021 में आयोजित सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द हो सकती है. इस भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली (Rajasthan SI paper leak 2021) का खुलासा होने के बाद भजनलाल सरकार ये एक्शन ले सकती है. इसमें जिन युवाओं ने कड़ी मेहनत से परीक्षा पास कर नौकरी पाई थी उनको बड़ा झटका लगने वाला है.