Rajasthan: प्रदेश के सभी प्राइवेट स्कूलों में होगी एक यूनिफॉर्म, शिक्षा मंत्री दिलावर बोले- 'अमीर-गरीब का भेद मिटेगा'

Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों जल्द ही पेपर लीक मामले में जेल जाएंगे. दिलावर जोधपुर में आयोजित निजी स्कूलों के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धरती से यह बात कह रहा हूं कि अगर आप कहोगे कि राजस्थान की जेल में आपका नुकसान होगा तो तिहाड़ में रखेंगे.

ADVERTISEMENT

तस्वीर: राजस्थान तक.
तस्वीर: राजस्थान तक.
google news

Rajasthan: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री दोनों जल्द ही पेपर लीक मामले में जेल जाएंगे. दिलावर जोधपुर में आयोजित निजी स्कूलों के कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की धरती से यह बात कह रहा हूं कि अगर आप कहोगे कि राजस्थान की जेल में आपका नुकसान होगा तो तिहाड़ में रखेंगे. वहां पर आप और केजरीवाल मिलकर बीजेपी को हराने का प्लान बनाना. लेकिन आपने डेढ़ करोड़ लेकर भ्रष्टाचारी को आरपीएससी का मेंबर बनाया और राजीव गांधी स्टडी सर्किल के कांग्रेसियों को पेपर के स्ट्रांग रूम की चाबी दे दी. जिन्होंने पेपर लीक किए थे. इसकी सजा मिलेगी.