राजस्थान के 3 विधायकों पर रिश्वतखोरी का कलंक! अब Action शुरू...CM से लेकर स्पीकर ने उठाए ये कड़े स्टेप
Rajasthan MLA Bribery Case: राजस्थान में विधायक कोष से विकास कार्यों की अनुशंसा के बदले कथित कमीशन मांगने का मामला सामने आया है. स्टिंग ऑपरेशन के बाद सरकार ने आरोपित विधायकों के खाते सीज कर दिए हैं. उच्च स्तरीय जांच समिति और सदाचार समिति मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

rajasthan
Rajasthan News:राजस्थान में विधायक कोष (MLA LAD) की अनुशंसा करने के नाम पर कमीशन मांगने के कथित आरोपों के बाद सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है. जिन तीन विधायकों पर रिश्वत मांगने का आरोप हैं अब उनके विधायक कोष अकाउंट को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया है. सरकार ने दैनिक भास्कर के एक स्टिंग ऑपरेशन के सामने आने के बाद यह कार्रवाई की है, जिसमें कथित तौर पर आरोपी विधायक कमीशन की डील करते हुए कैमरे में कैद हुए थे.