राजस्थान: पत्नी से जुदा होने का गम नहीं झेल पाएं जुगताराम, 4 घंटे बाद ही तोड़ा दम
बाड़मेर के महाबार गांव में 90 वर्षीय जुगताराम और उनकी 89 वर्षीय पत्नी हीरों देवी ने जीवन भर साथ निभाने के बाद महज चार घंटे के अंतराल में एक साथ दुनिया को अलविदा कहा, जिससे उनका अमर प्रेम गांव में चर्चा का विषय बन गया.
ADVERTISEMENT

बाड़मेर जिले के महाबार गांव से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. 90 साल के जुगताराम और उनकी 89 साल की पत्नी हीरों देवी ने जीवन भर साथ रहने का वादा निभाया और अब आखिरी यात्रा भी एक साथ पूरी की.