Rajasthan Politics: सदन में टीकाराम जूली बोले- जरूरत पड़ी तो अविश्वास प्रस्ताव लाएंगे, नेता प्रतिपक्ष पर भड़के स्पीकर!
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज गहमागहमी रही. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते-होते स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष के बीच माहौल गरमा गया.
ADVERTISEMENT

राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में आज गहमागहमी रही. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप होते-होते स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष के बीच माहौल गरमा गया. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने तो स्पीकर को यहां तक कह दिया कि अगर जरूरत पड़ी तो अविश्वास प्रस्ताव भी ले आएंगे. जिसके बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी बढ़क गए और उन्होंने कहा कि वह ऐसे आरोप सहन नहीं करेंगे. इस दौरान सदन में दोनों के बीच खूब नोकझोंक भी हुई.