राजस्थान में फिर बदल सकता है मौसम, IMD ने अगले दिनों के लिए क्या बताया?
राजस्थान में 12 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है. 13 और 14 अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में 12 अक्टूबर को मौसम का मिजाज अलग-अलग रहने का अनुमान है. प्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में बादल छाने और कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के पूर्वानुमान के अनुसार, बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है. हालांकि, 12 अक्टूबर के लिए जारी जिला स्तरीय पूर्वानुमान में किसी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी नहीं दी गई है.
