Rajasthan Weather: राजस्थान में 13 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 13 सितंबर को मानसून सक्रिय रहेगा. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. दक्षिणी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में सितंबर के बीच मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है. 13 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, अजमेर और जयपुर संभागों में अनेक स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.
