Rajasthan Weather: मानसून की विदाई से पहले राजस्थान का मौसम बदलेगा! 14 सितंबर को इन इलाकों में बारिश के आसार
राजस्थान में 14 सितंबर को अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार दूसरे सप्ताह में बारिश सामान्य से कम रह सकती है. वहीं अधिकतम तापमान ज्यादातर जगह सामान्य से 1 से 2 डिग्री अधिक रहने की संभावना है. कुछ पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में सितंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग के 3 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक 14 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां कमजोर रहने की संभावना है. इसके साथ ही कई इलाकों में तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर रह सकता है. हालांकि दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना बनी रह सकती है.
