Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 17 अगस्त को इन संभागों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में 17 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा, लेकिन भारी बारिश का खतरा सीमित रहेगा. जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में जगह बारिश संभव है. जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल थोड़ी कमजोर नजर आ रही है, लेकिन पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार 17 अगस्त को जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है.
