Rajasthan Weather: 18 सितंबर को राजस्थान में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में गरजेंगे बादल और चमकेगी बिजली
राजस्थान में 18 सितंबर को मौसम फिर सक्रिय रहेगा. भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में कुछ जगह बारिश हो सकती है. बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी बारिश के आसार हैं. कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं की चेतावनी है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में 18 सितंबर को बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.
