Rajasthan Weather: राजस्थान में 19 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश के आसार

राजस्थान में 19 सितंबर को मानसून की विदाई से पहले बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में कुछ जगह बारिश हो सकती है. जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं. 21 सितंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने लगेगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को भी पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां सीमित रहने की संभावना है. कुछ जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी दी गई है. मौसम केंद्र जयपुर के 18 सितंबर के बुलेटिन के मुताबिक 19 सितंबर को भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं. जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है.