Rajasthan Weather: 2 अगस्त को कई जिलों में बारिश का दौर, दक्षिणी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी

राजस्थान में 2 अगस्त को मानसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवा चलने की संभावना है. लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक 2 अगस्त को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी. खासकर दक्षिणी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवा चल सकती है.