Rajasthan Rajasthan Today: राजस्थान में 21 जुलाई को जयपुर, अजमेर समेत इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया येला अलर्ट
Rajasthan Rajasthan Update: राजस्थान में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 21 जुलाई के लिए 24 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. कई इलाकों में तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और 40 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चलने की संभावना है. तापमान में भी गिरावट के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में बदलेगा मौसम
Rajasthan Mausam News: राजस्थान में मानसूनी हवाओं ने एक बार फिर करवट ले ली है. इसके साथ ही राज्य में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में तेजी से सक्रिय हो रही हैं. इससे मानसून के एक बार फिर से जोर पकड़ने के मजबूत संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग ने 21 जुलाई को राज्य के जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से तेज बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में इससे राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है.
