राजस्थान में मानसून की विदाई शुरू, 21 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है. 21 सितंबर को कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बारां, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में बिजली, मेघगर्जन और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा.
ADVERTISEMENT

rajasthan weather
राजस्थान में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2-3 दिनों में राज्य के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. हालांकि 21 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में मौसम करवट ले सकता है. कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.
