Rajasthan Weather: बारिश को लेकर आया नया अपडेट, 23 अगस्त को राजस्थान के इन इलाकों में बरसेंगे बादल

23 अगस्त को राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में बारिश की संभावना है. जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. कई जिलों में गरज-चमक और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं का अलर्ट है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर बनी हुई है. 23 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभागों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.