Rajasthan Weather: राजस्थान में नहीं थमेगी बारिश, ठंड बढ़ेगी, पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नया अलर्ट आया
राजस्थान में 24 जनवरी को मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि उत्तर और पश्चिमी जिलों में ठंड बढ़ेगी और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है. जयपुर सहित कई शहरों में तापमान गिरने के आसार हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan weather update
Rajasthan Weather: राजस्थान में पिछले दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश, तेज हवाएं और मेघगर्जन देखने को मिला है. 23 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में बादल सक्रिय रहे और तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. अब 24 जनवरी को प्रदेश में बारिश से राहत मिलने वाली है लेकिन ठंड और कोहरे का असर बढ़ने की संभावना है.