Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम, 26 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार
राजस्थान में 26 सितंबर को मौसम मिला-जुला रहने की संभावना है. कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. जयपुर, शेखावाटी और आसपास के इलाकों में भी मौसम बदल सकता है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा और कई जगह तापमान 40 डिग्री से ऊपर रह सकता है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर जारी है. हालांकि मौसम पूरी तरह साफ नहीं हुआ है. 26 सितंबर को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार कोटा और भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. वहीं अगले कुछ दिनों में बारिश का दायरा जयपुर और आसपास के इलाकों तक बढ़ने के संकेत हैं.
