Rajasthan Weather: 30 अगस्त को राजस्थान में कहां बरसेंगे बादल? IMD ने बता दिया पूरा अपडेट
राजस्थान में 30 अगस्त को मौसम मिला-जुला रहेगा. भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ जगह हल्की बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. जयपुर में 36 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. जैसलमेर 40 और श्रीगंगानगर करीब 38-40 डिग्री तक गर्म रह सकता है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में अगस्त का आखिरी दौर अब बारिश के लिहाज से थोड़ा शांत नजर आ रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक 30 अगस्त को पूरे प्रदेश में एक साथ बारिश के आसार नहीं हैं. पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है.
