राजस्थान में मानसून की रफ्तार थमी, 31 अगस्त को बारिश होगी या नहीं? IMD ने बताया मौसम का हाल
राजस्थान में 31 अगस्त को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता है. चूरू में पारा 40 डिग्री और बीकानेर-श्रीगंगानगर में 38 डिग्री तक रह सकता है. उदयपुर में तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा. सितंबर की शुरुआत में बारिश बढ़ने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में मानसून की रफ्तार फिलहाल कमजोर पड़ गई है. मौसम केंद्र जयपुर के 30 अगस्त के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, दोनों हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. ऐसे में बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को अभी राहत मिलने के आसार कम हैं. हालांकि सितंबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं.
