Rajasthan Weather: 40-50 KMPH की आंधी, बिजली और ओले - 4 अप्रैल को राजस्थान के आधे जिलों पर टूटेगा मौसम का कहर

राजस्थान में 4 अप्रैल को मौसम बिगड़ेगा. जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर समेत Rajasthan Weather: कई जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से आंधी, बिजली, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी है. कोटा सबसे गर्म रहा (38.3°C). किसानों को फसल सुरक्षित करने की सलाह दी गई है. 7 अप्रैल को नया विक्षोभ फिर सक्रिय होगा.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में इन दिनों मौसम ने करवट ली है. प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र जयपुर ने 3 अप्रैल 2026 को जारी अपने बुलेटिन में 4 अप्रैल के लिए कई जिलों में तेज मौसमी गतिविधियों की चेतावनी दी है. किसानों से लेकर आम जनता तक, सभी के लिए यह अपडेट बेहद जरूरी है.