शीतलहर का साया, राजस्थान में 5 दिसंबर को इन जिलों में कड़ाके की ठंड, IMD का अलर्ट जारी!

Rajasthan Weather 5th December 2025: राजस्थान में 5 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. उत्तरी राजस्थान, खासकर शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA

Rajasthan Weather Update: दिसंबर का महीना शुरू होते ही राजस्थान में कड़ाके की ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है. खासकर उत्तरी राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र में पारा तेजी से गिरा है, जिससे सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), जयपुर के अनुसार, आगामी दिनों में राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. लेकिन उत्तरी भागों में शीतलहर (Cold Wave) की स्थिति बनने की संभावना है, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.