Rajasthan Weather: 6 सितंबर को फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान में 6 सितंबर को बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. भरतपुर और जयपुर संभाग में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. कई जिलों में गरज-चमक और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में 6 सितंबर को मौसम पूरी तरह शांत रहने वाला नहीं है. पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं कोटा, अजमेर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर बारिश के आसार हैं.
