Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून की रफ्तार होगी धीमी, 7 सितंबर को इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान में 7 सितंबर को बारिश की रफ्तार कम होने की संभावना है. भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. बीकानेर संभाग में भी कुछ जगह बारिश के आसार हैं. 8 सितंबर से मानसून कमजोर होगा, जबकि 12-13 सितंबर को पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान में बारिश फिर बढ़ सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 7 सितंबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. हालांकि पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर और कोटा संभाग में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी राजस्थान में भी बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है.