Rajasthan Weather: 9 अक्टूबर को राजस्थान में बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग का नया अपडेट

राजस्थान में 9 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. 10 और 11 अक्टूबर से बीकानेर संभाग और शेखावाटी के कुछ हिस्सों में बारिश, मेघगर्जन और तेज हवाएं चल सकती हैं.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राजस्थान में 8 सितंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार.
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम फिलहाल शांत बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में इसका मिजाज बदल सकता है. 9 अक्टूबर को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी बारिश से राहत रहेगी. हालांकि, 10 अक्टूबर से उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी के कुछ इलाकों में बादल, मेघगर्जन और हल्की बारिश दस्तक दे सकती है. इसके साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक 10 अक्टूबर के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी हो सकती है.