Rajasthan weather Upadate: जयपुर, अजमेर, धौलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 80 किमी प्रति घंटे तक चलेगी तेज आंधी
Rajsthan weather news: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ली है. जयपुर, अजमेर, धौलपुर समेत 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने 60-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: इंडिया टुडे.
Rajasthan Rain News : राजस्थान में तेज गर्मी और धूप के बीच मौसम ने करवट ले ली है. एक परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान व एक अन्य दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है. इसके प्रभाव से सोमवार को जयपुर (Jaipur Weather), अजमेर, धौलपुर समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं कोटा, बीकानेर और जोधपुर समेत 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.