Rajasthan Weather: प्रदेश में ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड, सीजन की सबसे ठंडी रात, तापमान पहुंचा माइनस 4.7 डिग्री

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. बीती रात ठंड ने सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए. प्रदेश के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री रहा. जिससे हर तरफ बर्फ जमी दिखाई दी. हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में मौसम साफ है लेकिन ठंड का असर है. पारा कम […]

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. बीती रात ठंड ने सीजन के रिकॉर्ड तोड़ दिए. प्रदेश के फतेहपुर शेखावाटी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.7 डिग्री रहा. जिससे हर तरफ बर्फ जमी दिखाई दी. हालांकि प्रदेश के कई इलाकों में मौसम साफ है लेकिन ठंड का असर है. पारा कम होने से बर्फ का असर दिखाई दिया. इससे लोगों के कामकाज पर भी असर पड़ रहा है. आज 15 जनवरी को चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री, सीकर 0.5, बीकानेर 1.2, जैसलमेर 2.3, चित्तौड़गढ़ 1.3, टोंक 2.1, संगरिया हनुमानगढ़ 1.8, उदयपुर 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.