Rajasthan Weather: राजस्थान में बढ़ी सर्दी की आहट, कई इलाकों में घना कोहरा, 23 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rajasthan Weather 23 December: राजस्थान में दिसंबर के तीसरे हफ्ते से मौसम बदल गया है और कई जिलों में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान गिरने से सर्दी और तेज होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan weather update
Rajasthan weather update
google news

Rajasthan Weather Update: दिसंबर महीने के तीसरे हफ्ते की शुरुआत के साथ ही राजस्थान के मौसम ने करवट ले ली है. राज्य के कई हिस्सों में सोमवार सुबह से घना कोहरा छाया रहा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ. कई इलाकों में विजिबिलिटी बेहद कम हो गई और सड़कों पर चल रहे वाहन चालकों को खासा सतर्क रहना पड़ा.