Rajasthan Weather Update: राजस्थान का अधिकांश भाग कोहरे के आगोश में, नए पश्चिमी विक्षोभ से अगले 2-3 दिनों में बढ़ेगा तापमान

राजस्थान का मौसम: सुबह-शाम धुंध और पश्चिमी राजस्थान में घना कोहरा देखने को मिला. 18-22 दिसंबर के बीच पश्चिमी विक्षोभ से बादल छाने और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. इससे रात में गर्मी महसूस होगी. फिलहाल प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

राजस्थान के अधकांश जिलों में सुबह और शाम धुंध छाया रहा रहा है. पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र जैसलमेर, बीकानेर, गंगानगर और आसपास के क्षेत्रों में 16 दिसंबर को भी घना कोहरा दर्ज किया गया. अधिकांश भागों में तापमान सामान्य के आसपास ही दर्ज किए जा रहे हैं. सीमावर्ती क्षेत्रों में आज यानी 17 दिसंबर को भी कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा दर्ज होने व राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 3-4 दिन मौसम शुष्क रहने की प्रबल संभावना है.