Rajasthan weather: 10 अक्टूबर को कहां होगी बारिश, किन जिलों में चलेगी तेज हवा?
राजस्थान में 10 अक्टूबर को मौसम में बदलाव की संभावना है. बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों और जयपुर संभाग में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. चूरू, सीकर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में गरज-चमक के साथ 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत हैं. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अब तक मौसम शुष्क बना हुआ है और दिन में गर्मी का असर जारी है. हालांकि, 10 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं समेत आसपास के इलाकों में मौसम बदल सकता है. इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है.
