Rajasthan Weather Update: राजस्थान में गुलाबी ठंड के बीच बारिश की एंट्री, अगले 48 घंटे भारी, जानें अपने शहर का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 20 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण जयपुर, बीकानेर और अजमेर सहित कई संभागों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather Update: राजस्थान के लोगों को लगा था कि अब गुलाबी ठंड विदा ले रही है लेकिन कुदरत के मन में कुछ और ही है. पिछले दो दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में हुई झमाझम बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी है. अगर आप सोच रहे हैं कि अब धूप खिलेगी तो थोड़ा ठहर जाइए. मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज यानी 20 फरवरी से राजस्थान में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एंट्री मार रहा है जो अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश को भिगोने वाला है.
