Rajasthan Weather: माउंट आबू में 6.4 डिग्री पहुंचा पारा, फतेहपुर में भी बढ़ी ठंड, जानिए बाकी शहरों का हाल

राजस्थान में 23 नवंबर को सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 28 नवंबर तक बारिश का कोई अनुमान नहीं जताया है. अगले एक सप्ताह तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा. माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और फतेहपुर में 8.1 डिग्री दर्ज किया गया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

राजस्थान में सर्दी का असर बना हुआ है. प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है. हालांकि, मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, 23 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है.

जयपुर मौसम केंद्र ने 22 नवंबर को जारी बुलेटिन में बताया कि राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान तापमान में भी विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है. यानी अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी. 

23 नवंबर को सभी जिलों में मौसम रहेगा शुष्क

मौसम विभाग के दैनिक पूर्वानुमान के अनुसार, 23 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर और जोधपुर संभाग में भी बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

विभाग ने 24, 25, 26, 27 और 28 नवंबर के लिए भी मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है. ऐसे में अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. 

तापमान में खास बदलाव की संभावना नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. यानी दिन और रात के तापमान में फिलहाल बड़े उतार-चढ़ाव का अनुमान नहीं है.

हालांकि, प्रदेश में रात के समय ठंड का असर बना हुआ है. फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और सीकर में 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. माउंट आबू में भी पारा 6.4 डिग्री तक पहुंच गया. 

बाड़मेर में सबसे ज्यादा 30.6 डिग्री तापमान, फतेहपुर में सबसे कम पारा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान बाड़मेर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा.

पूर्वी राजस्थान में चित्तौड़गढ़ 28.8 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा. पश्चिमी राजस्थान में बाड़मेर का तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान के मामले में पूर्वी राजस्थान में फतेहपुर और पश्चिमी राजस्थान में नागौर सबसे ठंडे रहे. नागौर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया. 

28 नवंबर तक किसी जिले में मौसम का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के किसी भी जिले में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर और अन्य जिलों में भी कोई अलर्ट नहीं है. विभाग ने 24 से 28 नवंबर तक भी किसी जिले के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है.

राजस्थान के 6 जिलों में फंसा जिला प्रमुख का पेंच! 2 में RLP, 2 में BAP और 2 में निर्दलीयों के हाथ में सत्ता की चाबी