Rajasthan Weather: राजस्थान में 3 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? IMD ने दिया बड़ा अपडेट

राजस्थान में 3 अक्टूबर को मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. IMD ने किसी जिले के लिए विशेष चेतावनी जारी नहीं की है. मानसून की वापसी जारी है. अगले पांच दिनों में तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा.

ADVERTISEMENT

rajasthan weather
rajasthan weather
Google CTA

राजस्थान में मानसून की विदाई का दौर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. विभाग ने 3 अक्टूबर के लिए राजस्थान के किसी भी जिले में विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की है. अगले 24 घंटे में राज्य के बाकी हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है.