राजस्थान में सर्दी के बीच मौसम रहेगा शुष्क, तापमान पर आया IMD का अपडेट

Rajasthan Weather: राजस्थान में 6 नवंबर को ज्यादातर इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह में बारिश सामान्य से कम रह सकती है. अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री ज्यादा रहने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है.

ADVERTISEMENT

Bihar Weather Update
Weather Update
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के अगले दो सप्ताह के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके मुताबिक, 6 नवंबर को राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. अगले एक सप्ताह तक भी प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग के मुताबिक, पहले सप्ताह यानी 6 से 12 नवंबर के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रह सकता है. वहीं, दूसरे सप्ताह यानी 13 से 19 नवंबर के दौरान भी बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है.

दिन के तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव

राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि, पहले और दूसरे सप्ताह में अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है.

इसका मतलब है कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में भी कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर बना रह सकता है. वहीं, न्यूनतम तापमान यानी रात के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है.

पिछले सप्ताह पूर्वी राजस्थान में सामान्य से ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के बीच पूरे राजस्थान में 1.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 0.9 मिलीमीटर था. इस तरह प्रदेश में सामान्य से 115 फीसदी अधिक बारिश हुई.

पूर्वी राजस्थान में इस दौरान 4.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 0.8 मिलीमीटर थी. यानी यहां सामान्य से 398 फीसदी अधिक बारिश हुई. इसके उलट पश्चिमी राजस्थान में इस अवधि में बारिश दर्ज नहीं की गई. यहां सामान्य बारिश 0.9 मिलीमीटर थी. आगामी दो सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान.pdf

राजस्थान हाईकोर्ट की वेबसाइट में सेंधमारी! एक नहीं बल्कि तीन फर्जी जमानत आदेश अपलोड, न्यायिक महकमे में मचा हड़कंप