जोधपुर में मानसून की धुआंधार शुरुआत तो, कोटा में मूसलाधार बारिश का कहर, जानें 8 जुलाई को कैसा रहेगा मौसम
8 जुलाई 2026 को राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिसके चलते कोटा और उदयपुर संभागों में 'अति भारी बारिश' का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में कहीं भी रेड अलर्ट नहीं है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान में जमकर होगी बारिश
Rajasthan Weather Update 8 July: राजस्थान वालों के लिए मानसून ने अपनी पूरी पोटली खोल दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 8 जुलाई 2026 को राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की तगड़ी पलटन उतरने वाली है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं और ओडिशा-छत्तीसगढ़ के ऊपर बने वेदर सिस्टम के चलते पूरा राजस्थान पानी-पानी होने को तैयार है.आसान शब्दों में कहें तो 8 जुलाई को मरुधरा के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है.
