राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम: अगले 4 दिन झुलसाएगी गर्मी, पारा पहुंचेगा 40 के पार!

राजस्थान में 12 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा और गर्मी का असर बढ़ेगा. अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. बाड़मेर जैसे पश्चिमी जिलों में गर्मी ज्यादा रहेगी, जबकि अन्य जिलों में भी तेज धूप और गर्म मौसम बना रहेगा.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
google news

Rajasthan Weather: राजस्थान में अब धीरे-धीरे गर्मी का असर तेज होता नजर आ रहा है. मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. 12 अप्रैल को भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्मी का असर और ज्यादा महसूस होगा.