Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, आज से शुरू होगा भीषण बारिश का दौर!
Rajasthan Weather: मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी. भरतपुर, कोटा और जयपुर संभाग में 22 से 24 जून के बीच फिर से भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: AI
Rajasthan Weather: राजस्थान में मॉनसून अब पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. पूर्वी राजस्थान और दक्षिणी राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा.
