Rajasthan Weather: 20 जुलाई से बदलेगा मौसम, इन संभागों में बारिश की संभावना!
राजस्थान में 20 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग ने जयपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में मेघगर्जन और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 22 जुलाई से पूरे प्रदेश में भारी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
राजस्थान में भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के मुताबिक, सूबे में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने के लिए तैयार है. 20 जुलाई यानी सोमवार से राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा. मौसम विभाग ने सोमवार से ही कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग के इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है. जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं धूलभरी आंधी या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
