Rajasthan Weather: राजस्थान में इस तारीख से फिर सक्रिय होगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज 12 जुलाई को  जयपुर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, सीकर, बीकानेर, टोंक, करौली, दौसा जिलों में बारिश की संभावना है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

आज राजस्थान में जयपुर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, सीकर, बीकानेर, टोंक, करौली, दौसा जिलों में बारिश की संभावना.

point

राजस्थान में 18 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने की संभावना.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज 12 जुलाई को जयपुर, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, सीकर, बीकानेर, टोंक, करौली, दौसा जिलों में बारिश की संभावना है. प्रदेश में 1 जून से 11 जुलाई के दौरान हुई बारिश में दीर्घावधि वर्षा 11 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है. जिनमें राजस्थान में कुल औसत वास्तविक वर्षा 108 मिमी जो कि सामान्य से 11 मिमी अधिक दर्ज की गई. पूर्वी राजस्थान में औसत 163 मिमी दर्ज की गई जो कि सामान्य वर्षा (136) से 20 मिमी अधिक रही. वहीं पश्चिमी राजस्थान में वास्तविक वर्षा 64.2 मिमी दर्ज की गई जो कि सामान्य वर्षा (66.3) मिमी से 03 मिमी कम दर्ज की गई.