Rajasthan Weather news update: जयपुर, अजमेर, जोधपुर में तूफानी हवाएं और बरिश की चेतावनी

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र के मुताबिक आगामी 2-3 दिनों तक दोपहर बाद तेज बादल गरजने, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इसके असर से तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: AI
google news

राजस्थान में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने 26 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. प्रदेश में आसमान से बरस रही आग के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गर्मी से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग के मुताबिक वहीं तेज आंधी कमजोर छप्पर, घरों के लिए शामत भी ला सकता है. 11 और 12 अप्रैल को ऐसे मकानों-झुग्गियों रह रहे लोगों के लिए कठिन समय रहेगा.