Rajasthan Weather: अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, यहां हो सकती है ओलावृष्टि

Rajasthan Weather: राजस्थान में फरवरी माह में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. जहां महीने के शुरूआत से ही बारिश के साथ कोहरे और ठंड का असर देखा जा रहा है.

ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather: अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि
Rajasthan Weather: अलवर, भरतपुर, दौसा समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि
Google CTA

Rajasthan Weather: राजस्थान में फरवरी माह में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया. जहां महीने के शुरूआत से ही बारिश के साथ कोहरे और ठंड का असर देखा जा रहा है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण प्रदेश में बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग ने आगामी एक-दो दिन में कई जिलों में बारिश/ओलावृष्टि का अपडेट जारी किया है. बारिश के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में 2 डिग्री तक पारा लुढ़क गया है. जिससे ठंड का असर और देखा जा रहा है.