Rajasthan Weather: जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ये अपडेट
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मौसम बदल रहा है. सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश का दौर मंगलवार दोपहर बाद थम गया है. अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.
ADVERTISEMENT

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में अब मौसम बदल रहा है. सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंड शुरू हो गई है. वहीं पिछले कुछ दिनों से चल रही बारिश का दौर मंगलवार दोपहर बाद थम गया है. अब प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है और अगले कुछ दिनों में कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि, रात के समय तापमान में गिरावट होने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान और पाकिस्तान की सीमा के पास एंटी साइक्लोन के बनने से वेस्टर्न विंड का प्रभाव फिर से बढ़ जाएगा, जिससे तापमान में यह परिवर्तन संभव होगा.