Rajasthan Weather: 26 मई को श्रीगंगानगर-बीकानेर में टूट सकता है गर्मी का रिकॉर्ड, 47 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, जानें अपने इलाके का हाल

Rajasthan Weather: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 26 मई 2026 को राजस्थान में 'नौतपा' के दूसरे दिन भीषण गर्मी और तीव्र हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट रहेगा.

ADVERTISEMENT

राजस्थान में गर्मी का अलर्ट
राजस्थान में गर्मी का अलर्ट
google news

Rajasthan weather Update: राजस्थान में सूरज के तीखे तेवरों ने आम जनजीवन को बेहाल कर दिया है. 25 मई से शुरू हुए साल के सबसे गर्म 9 दिनों यानी 'नौतपा' का असर दूसरे दिन यानी 26 मई को और भी भयानक होने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) जयपुर के आधिकारिक बुलेटिन के मुताबिक 26 मई को राजस्थान का मौसम पूरी तरह से शुष्क (Dry) रहेगा. हवाओं में नमी की मात्रा घटकर महज 10 से 30 प्रतिशत के बीच रह जाएगी, जिससे चलने वाली हवाएं शरीर को झुलसाने वाली 'लू' में बदल जाएंगी.